महोबा। कुलपहाड़-नौगांव मार्ग में शुक्रवार की शाम कंटेनर में लदी कार में अचानक आग लग गई। आग की लपटे उठने पर चालक ने कंटेनर रोक दिया। आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से एक घंटे बाद आग बुझाई जा सकी।
मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के कस्बा नौगांव में संचालित आर्मी कॉलेज में अमरिंदर सिंह कर्नल के पद पर तैनात थे। उनका स्थानांतरण असम के लिए हो जाने पर शुक्रवार को अमरिंदर सिंह कंटेनर में घरेलू गृहस्थी व डस्टर कार लादकर असम जा रहे थे। कुलपहाड़ नौगांव मार्ग में कस्बा बेलाताल के समीप चलते कंटेनर में लदी डस्टर कार में अचानक आग लग गई। आग की लपटें व धुआं निकलने पर राहगीरों ने चालक को आवाज लगाकर जानकारी दी। तब कंटेनर रोका गया। ग्रामीणों ने सबमर्सिबल पंप चलाकर किसी तरह आग बुझाई। जिससे गृहस्थी का सामान जल गया जबकि कार के पीछे का हिस्सा जल गया। सूचना पर चौकी प्रभारी अनमोल सिंह, एसआई अजय यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में मदद कराई।