फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: शिक्षक भर्ती में एक अंक बढ़ाने के आदेश से अभ्यर्थियों में खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। इलाहाबाद हाईकोर्ट की ओर से 69 हजार शिक्षकों की भर्ती के मामले में 2,234 अभ्यर्थियों के एक-एक अंक बढ़ाए जाने के आदेश से आवेदकों में खुशी है। आवेदकों का कहना है कि अब उन्हें चयन की उम्मीद जगी है। प्रदेश सरकार को शीघ्र ही भर्ती प्रक्रिया पूरी कराकर नियुक्ति देनी चाहिए। भर्ती प्रक्रिया अभी तक लटकी रही, जिससे अभ्यर्थी परेशान थे। उधर, कोर्ट के आदेश के बाद से भर्ती प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद बढ़ गई है।
शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी कृष्ण कुमार अरजरिया का कहना है कि सामान्य वर्ग में उनके 96 फीसदी अंक थे। भर्ती को लेकर कोर्ट ने आदेश जारी किया है। कुछ अभ्यर्थियों के एक-एक अंक बढ़ाए जाना है। जिससे शिक्षक बनने के सपना साकार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोबकंठ निवासी प्रतिभा पटेल का कहना है कि वह ओबीसी वर्ग की अभ्यर्थी हैं। उन्हें शिक्षक भर्ती में 89 फीसदी अंक मिले। भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण की विसंगतियां सामने आईं हैं। अब कोर्ट ने भर्ती को लेकर आदेश जारी किया है। जिससे अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें