फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: पेंशनरों के खातों में नाॅमिनी के लिए चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। वृद्धजनों व पेंशनरों को भुगतान करने के लिए एसबीआई में अलग से काउंटर खुलेगा। साथ ही अन्य समस्याएं अभियान चलाकर निस्तारित कराई जाएगी। यह बात एसबीआई के मुख्य प्रबंधक अविनाश पांडेय ने गुरुवार को पेंशनरों की बैठक के दौरान कही।
विज्ञापन

बैठक के दौरान वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान के महामंत्री बीके तिवारी के पेंशनरों के सभी खातों में नामिनी के लिए अभियान चलाने की मांग की। पासबुक प्रिंट मशीन खराब होने की शिकायत पर पासबुक प्रिंट करने के लिए अलग से काउंटर खुलवाकर एक कर्मचारी की तैनाती की गई। पेंशनरों के अनुरोध पर प्रबंधक ने पं. दीनदयाल उपाध्याय फिजियोथेरेपी केंद्र के लिए एक ट्रेडमिल मशीन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान पुष्पेंद्र सुल्लेरे, आयुष वाजपेयी, प्रियंका कन्नौजिया, संस्थान के अध्यक्ष सुनील शर्मा, शिवकुमार त्रिपाठी, लघुचंद्र नारायण अरजरिया, देवेंद्र सक्सेना, शिवकुमार गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें