चरखारी महोबा। कोतवाली चरखारी क्षेत्र में विद्युत विभाग की टीम ने चेकिंग अभियान चलाकर डेढ़ लाख रुपये का राजस्व वसूला। अभियान के तहत घर-घर जाकर मीटर चेक किए गए। चेकिंग के दौरान मीटर के साथ छेड़छाड़ करने वाले चार लोगों को चेतावनी देते हुए 16 हजार रुपये का समन शुल्क वसूला गया।
चरखारी के तुर्कियाना, कजियाना, नजरबाग, खंदिया सहित तमाम मोहल्लों में एसडीओ शत्रुघन चौहान, जेई विद्युत प्रवीण यादव, दिलशाद, अखिलेश पाल, जुनैद खान सहित खरेला चरखारी के बिजली स्टाप ने शुक्रवार को विद्युत चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के तहत टीम ने घर के बाहर लगे मीटरों की जांच कर उपभोक्ताओं के बिल चेक किए। चेकिंग टीम द्वारा उपभोक्ताओं के बिल जमा न होने पर उनके बिल भी जमा कराए गए। चेकिंग टीम ने मोहल्ला खंदिया निवासी सीताराम कुशवाहा, सलीम, रामेश्वर सहित चार लोगों को मीटर के साथ छेड़छाड़ करने पर चेतावनी देते हुए 16 हजार रुपये का समन शुल्क वसूला गया। चेकिंग अभियान के तहत 75 पुराने मीटरों को बदलकर नए मीटरों को घर के बाहर लगाया गया। जेई ने बताया कि इस अभियान के तहत बिजली उपभोक्ताओं से करीब डेढ़ लाख रुपये का राजस्व वसूला गया है ।