फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: ऐतिहासिक मंगलगढ़ किले को जनता के लिए खोलने की फिर उठी आवाज

विज्ञापन
फोटो 25 एमएएचपी 02 परिचय-समिति की बैठक में मांग रखते एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
महोबा/चरखारी। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति की बैठक में चरखारी निवासी एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर शामिल हुए। उन्होंने चरखारी के ऐतिहासिक मंगलगढ़ मिले को जनता के लिए खोले जाने की मांग रखी। कहा कि चित्रकूटधाम मंडल में पर्यटन के विकसित होने से युवाओं को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन

राजधानी लखनऊ में आयोजित समिति की बैठक में पर्यटन विभाग के प्रस्तावों व साक्ष्यों पर सुनवाई हुई। इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। एमएलसी ने चित्रकूट मंडल के सभी पर्यटन केंद्रों को विकसित कर बढ़ावा देने व चरखारी स्थित ऐतिहासिक मंगलगढ़ किला को जनता के लिए शीघ्र खोले जाने के साथ शासन से बजट की व्यवस्था कर जल्द कार्य कराए जाने की बात रखी।
बैठक में मौजूद अपर मुख्य सचिव पर्यटन विभाग अमृत अभिजात ने इस कार्य से संबंधित पत्रावली को प्राथमिकता पर आवश्यक कार्यवाही के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में सभापति सीपी चंद्र, अनूप गुप्ता, साकेत मिश्रा, योगेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें