फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिसंबर तक होगा मंडल अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष का चुनाव

Fri, 04 Dec 2015 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। संगठन चुनाव जिला प्रभारी विभूति राम ने कहा कि संगठन में इस बार प्रमुख पदाधिकारी बूथ प्रमुख होगा। उन्होंने कहा कि बिना बूथ प्रमुख की अनुमति के उसके बूथ पर कोई कार्य नही होगा। विभूति राम ने आठ मंडलों से आए मंडल चुनाव अधिकारियों से पूछा कि आपने बूथ की रचना पूर्ण कर ली है या नही, यदि बूथ प्रमुख का चुनाव हो गया तो वह 15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष का चुनाव करेंगे।
विज्ञापन

जिला प्रभारी शुक्रवार को अंबे गेस्टहाउस में चुनाव को लेकर आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि सभी मंडलों की बूथ रचना पूर्ण कर ली है। अब संगठन के चुनाव संपन्न कराए जाने हैं, जिससे 2017 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाई जा सके। चुनाव संबंधी बैठक में पदाधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने अपने सुझाव दिए। जिसे चुनाव प्रभारी ने गंभीरता से सुना। बैठक में मुख्य रूप से संतराम सेंगर, जितेंद्र सिंह सेंगर ने विचार रखे। बैठक में रामबालक, महेंद्र गुरुदेव, नीरज रावत, जितेंद्र बुधौलिया, संदीप शुक्ला, रविंद्र महेंद्र, मयंक तिवारी, ओम नारायण तिवारी, पंकज तिवारी, ओमप्रकाश राजपूत, उर्मिला राजपूत, डा. संतोष चौरसिया, डा. कमलेश सक्सेना, नीरज गुप्ता आदि पार्टी के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें