फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा में सरकार की दोहरी नीति के विरोध में व्यापार मंडल ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। सरकार की दोहरी नीति और मंडी शुल्क के विरोध में गल्ला व्यापार मंडल अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चला गया है। व्यापार मंडल ने मंडी समिति की दुकानों में तालाबंदी कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरपार की लड़ाई लड़ने का एलान किया।
व्यापार मंडल के जिला प्रभारी रवि साहू और गल्ला व्यापार मंडल के अध्यक्ष भूपेंद्र साहू ने प्रदेश व्यापार मंडल के आह्वान पर गल्लामंडी अनिश्चितकालीन के बंद कर दी है। जिससे व्यापारियों की खरीद ठप हो गई है। साथ ही बाहर भेजने वाली तिल, दलहन व मूूंगफली का आदान-प्रदान भी ठप हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल के जिला प्रभारी ने कहा कि सरकार मंडी के बाहर माल खरीदने और बेचने वालों से कोई मंडी शुल्क नहीं लेती है जबकि मंडी के अंदर दुकानें किराये पर लेकर व्यापार करने वालों से मंडी शुल्क वसूला जाता है। सरकार की इस दोहरी नीति के विरोध में व्यापारी अब निकल पड़ा है। इस मौके पर जिला महामंत्री उमेश लाक्षाकार, नगर अध्यक्ष पंकज गुप्ता, राजेंद्र नगायच, रज्जू शर्मा, जगदीश, राकेश गुप्ता, जानकी साहू, राम प्रकाश गुप्ता सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें