फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस को ट्रक ने मारी टक्कर, छह घायल

Tue, 07 Mar 2017 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
रोडवेज की टक्कर के बाद बीच बचाव कराती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कानुपर सागर हाईवे में सम्राट ग्रेनाइट के पास गिट्टी लेकर कानपुर जा रहे डंपर ने पीछे से रोडवेज बस में  टक्कर मार दी। इससे आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने यात्रियों के साथ चालक को पकड़ उसको पीट दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बीचबचाव कर बस को कानपुर रवाना करा दिया। डंपर को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन



महोबा डिपो की बस सवारियां लेकर कानपुर जा रही थी। तभी सम्राट ग्रेनाइट कबरई  के पास हाईवे पर पीछे से कानपुर जा रहे डंपर ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। इससे सवारियां एक  दूसरे के ऊपर असंतुलित होकर जा गिरी। इससे बस में अफरातफरी मच गई।

टक्कर से उमेश कुमार कबरई, राज नारायण अलीपुरा ,इरफान, राजवीर, मुन्ना, शाहिद महोबा सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। बस की सवारियों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और मारपीट कर ट्रक की चाबी खेतों में फेंक दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची चाबी खोजकर ट्रक को थाने लाकर खड़ा कराया।  सवारियों की आम सहमति से बस को एक घंटेे बाद कानपुर रवाना करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें