ग्राम बरभौली के एक किसान के घर में घुसे चोरों ने सोने, चांदी
के अभूषण, व नगदी सहित 50 हजार रुपये की संपत्ति चुराकर फरार हो गए।
गृहस्वामी ने चोरी की सूचना थाना खन्ना में दी है। लेकिन घटना के बारह घंटे
बाद भी पुलिस घटनास्थल में नहीं पहुंची।
खन्ना थाना के ग्राम बरभौली
निवासी बब्बू पुत्र रामनारायण बुधवार की रात्रि परिवार के साथ आंगन पर सो
रहा था। तभी चोरों ने मकान की दीवार में चढ़कर घर में प्रवेश किया। चोरों
ने कमरे की कुंडी खोल अलमारी, बक्से के ताले तोड़कर अलमारी में रखे सोने
चांदी के आभूषण चूंडियां, झुमकी, पायल सहित दो हजार रुपये नगद लेकर भाग
निकले। सुबह नींद खुलने पर कमरे गया तो सामान बिखरा देख उसके होश उड़ गए।
गृहस्वामी ने बताया कि करीब 50 हजार रुपये की चोरी हुई है। घटना की तहरीर
पीड़ित ने खन्ना पुलिस को दी। लेकिन घटना के बाहर घंटे बाद भी पुलिस ने
घटनास्थल पर आना मुनासिब नहीं समझा। इससे पूर्व गांव के ही रघुवर सहित दो
लोगाें के घरों में चोरी हो चुकी है, जिसका अभी तक पुलिस कोई सुराग नहीं
लगा सकी। ग्रामीणों में चोरी की घट रहीं घटनाओं से असुरक्षित महसूस कर रहे
है।