फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: जुलाई में होगा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह

Mon, 16 Mar 2026 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। बुंदेलखंड विवि झांसी का दीक्षांत समारोह इस बार जुलाई माह में होगा। विवि प्रशासन ने यह सूचना राजभवन को भेज दी है। विश्वविद्यालय के कुलपति ने अधीनस्थों को दीक्षांत समारोह की तैयारियां का खाका तैयार करने के लिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले के 23 निजी व चार राजकीय महाविद्यालय बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी से संबद्ध हैं। इस बार कुलपति ने शैक्षणिक सत्र नियमित करना तय किया है। इसलिए 31वां दीक्षांत समारोह जुलाई के अंतिम सप्ताह में आयोजित करने का फैसला लिया है। पिछले दिनों राजभवन से दीक्षांत समारोह को लेकर प्रस्तावित तिथियों की जानकारी प्रदेशभर के राजकीय विवि के कुलपतियों से मांगी गई थी। इस पर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने जुलाई के अंतिम सप्ताह तक दीक्षांत समारोह आयोजित करने का प्रस्ताव भेज दिया है। दीक्षांत समारोह की तैयारियों के लिए जल्द ही समितियों का गठन किया जाएगा। इसमें मंच सज्जा व मंच पर आसन व्यवस्था, सरस्वती वंदना, राष्ट्रगान, शोभायात्रा, कुलगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम, परिसर व्यवस्था समिति, उपाधि वितरण, स्मारिका मुद्रण, अनुश्रवण समेत 23 समितियों का गठन किया जाएगा। कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने बताया कि राजभवन ने दीक्षांत समारोह को लेकर जानकारी मांगी थी। इसके तहत माह जुलाई में समारोह आयोजित करने का प्रस्ताव भेज दिया है। राजभवन से तारीख का निर्धारण होते ही तैयारी शुरू कर दी जाएगी।
-
विद्या परिषद की बैठक 23 व कार्य परिषद की 25 को

बुंदेलखंड विवि की विद्या परिषद की बैठक 23 मार्च को होने जा रही है। इसमें ओडीएल समेत कुछ पाठ्यक्रम शुरू करने का प्रस्ताव रखा जाएगा। 24 मार्च को वित्त समिति और 25 मार्च को कार्य परिषद की बैठक होगी। कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि बैठक में विद्या परिषद व वित्त समिति में पारित प्रस्तावों पर अंतिम मुहर लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें