फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बुंदेलखंड, पलायन की पीड़ा पुस्तक का हुआ विमोचन

Tue, 17 Feb 2026 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। बुंदेलखंड एकता फाउंडेशन के तत्वावधान में महोबा के वरिष्ठ रचनाकार राकेश कुमार अग्रवाल की पुस्तक बुंदेलखंड, पलायन की पीड़ा, पृथक राज्य का बीड़ा का विमोचन पीसीआई दिल्ली में हुआ। इस दौरान वरिष्ठ चिंतक व झारखंड राज्य निर्माण के लिए विशेष प्रयास करने वाले डाॅ. सूरज मंडल ने कहा कि यह केवल एक पुस्तक नहीं बल्कि बुंदेलियों का दर्द शब्दों के माध्यम से छलका है। यह दर्द पृथक राज्य का आधार है। तीन राज्यों का निर्माण हो चुका है। बुंदेलखंड की मांग अभी भी वहीं पर अटकी है। सरकार को चाहिए कि बुंदेलियों की मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करे। इस पुस्तक में बुंदेलखंड की हालिया सूरत, बदहाली के साथ-साथ अधिकारियों के क्रियाकलापों, राजनीति, बाहुबलियों, भूमाफियाओं की दबंगई, नदियों के विदोहन, पहाड़ों का खनन, यातायात, शिक्षा व चिकित्सा की व्यवस्थाओं, किसानों की आत्महत्या के साथ-साथ भारी संख्या में हो रहे पलायन की पीड़ा का वर्णन किया गया है। इस मौके पर प्रसिद्ध अभिनेता राजा बुंदेला, बुंदेलखंड एकता फाउंडेशन के नवोदित मेहरा, सुबोध सिन्हा, दीपाली सिन्हा, निकेश गर्ग, ज्योति गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें