फोटो 05 एमएएचपी 19 परिचय-आंबेडकर पार्क में मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर खून से खत लिखते बुंदेले। स
महोबा। शहर के आल्हा चौक स्थित आंबेडकर पार्क में बुंदेलों ने शुक्रवार को खून से खत लिखकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई दी। बुंदेलों ने मुख्यमंत्री के 54वें जन्मदिन पर अपने खून से 54 खत लिखे। साथ ही गुरु गोरखनाथ की तपोभूमि गोरखगिरि पर्वत को पर्यटन तीर्थ के रूप में विकसित करने के लिए उनको धन्यवाद दिया।
बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर ने बताया कि बुंदेले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी जन्मदिन पर आठ बार अपने खून से बधाई संदेश लिखकर भेज चुके हैं। उन्होंने बताया कि वह 52 बार अपने खून से खत लिखकर बुंदेलखंड की विभिन्न समस्याओं को प्रधानमंत्री तक पहुंचा चुके हैं।
खत लिखने के बाद बुंदेलों ने नरेंद्र मोदी के बाद योगी आदित्यनाथ को देश का प्रधानमंत्री बनाए जाने के लिए प्रार्थना की। महामंत्री डाॅ. अजय बरसैंया ने बताया कि बधाई संदेश लिखने के लिए डाॅ. देवेंद्र, अनुराग पुरवार, मनीष जैदका, दिलीप जैन, अमरचंद विश्वकर्मा, हरीओम निषाद, गया प्रसाद, सुरेश बुंदेलखंडी, कैप्टन मोहन सिंह, कैप्टन देवीदीन यादव, आर्यन समेत 20 लोगों ने अपना खून दिया।