फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बुंदेलों ने पं. दीनदयाल के योगदान को किया याद

Mon, 25 Sep 2023 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। एकात्म मानववाद के प्रणेता व भारतीय जनसंघ के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती जिलेभर में मनाई गई। इस दौरान बुंदेलों ने आजादी के बाद नवभारत के निर्माण में उनके अविस्मरणीय योगदान को याद किया।
विज्ञापन

बुंदेली समाज ने गोरखगिरि पहाड़ पर कार्यक्रम आयोजित किया। संयोजक तारा पाटकर ने कहा कि मोदी सरकार ने पंडित दीनदयाल के सपने को साकार करने के लिए दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति, अंत्योदय, कौशल विकास, उन्नत कृषि योजनाएं शुरू की। कार्यक्रम में दिलीप जैन, अवधेश, प्रेम, महेंद्र, प्रवीण, अजय, प्रेम चौरसिया, गया प्रसाद, डाॅ. देवेंद्र, प्रहलाद पुरवार, नरेंद्र मिश्र, विकास, पवन सोनी, ऋषभ अग्रवाल समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पं. दीनदयाल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। प्रधानाचार्य कमलेश सिंह ने कहा कि वह एकात्म मानववाद के पुजारी थे। संगीताचार्य पं. जगप्रसाद तिवारी ने कहा कि पं. दीनदयाल सरलता और सादगी के प्रतीक थे। इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष सुनील शर्मा, महामंत्री बीके तिवारी, शिवकुमार त्रिपाठी, बसंतलाल गुप्ता, इशहाक खां, जगदीश कुमार, रमाशंकर वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पं. दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन
चरखारी/बेलाताल। कस्बा चरखारी के पं. दीनदयाल उपाध्याय उद्यान केंद्र में जयंती पर एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर, पालिकाध्यक्ष मंजू कुशवाहा व भाजपा पदाधिकारियों ने पं. दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें याद किया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष रजनीश गुप्ता, युवराज सिंह सेंगर, अनिल सोनी, नीरज गुप्ता, योगेश मिश्रा, अमित पटैरिया आदि मौजूद रहे। बेलाताल संवाद के अनुसार जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख संदीप राजपूत ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ने अंत्योदय की संकल्पना से समाज के अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने की बात कही। जिसका भाजपा अनुसरण कर रही है। इस मौके पर डॉ. कौशल सोनी, महेंद्र राजपूत, रामभरोसी रैकवार, दीनदयाल कुशवाहा आदि भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें