फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा नेता को लाठी डंडों से हमला कर किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। चरखारी बाईपास मार्ग में गुरुवार की रात को कई लोगों ने बसपा नेता पर लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। बीचबचाव करने आई मां की भी दबंगों ने पिटाई कर दी। लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने घटना की तहरीर शहर कोतवाली महोबा में दे दी है। पुलिस जांच पड़ताल करने में जुट गई है।
विज्ञापन

चरखाई बाईपास मार्ग स्थित एसआर पेट्रोल पंप के पीछे रहने वाले बसपा के पूर्व मंडल कोआर्डिनेटर राजेंद्र सोलंकी गुरुवार की रात को खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकले थे। घात लगाए बैठे कई लोगों ने बसपा नेता की घेराबंदी कर उसपर लाठी डंडों से हमला कर लहूलुहान कर दिया। शोर शराबा सुनकर घर से मां भी बीच बचाव करने पहुंच गई। तब दबंगों ने उसकी भी पिटाई कर दी।
घटना के बाद लोगों की मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। आसपास के लोगों को आता देख हमलावर बाइकों से भाग निकले। घायल राजेंद्र सोलंकी ने शुक्रवार को कोतवाली महोबा में छह लोगों के खिलाफ तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है। बसपा नेेता का कहना है कि उनका किसी से कोई विवाद नही हुआ। अचानक लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें