फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़कर दिनदहाड़े दो लाख की संपत्ति उड़ाई

Sun, 22 Mar 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला आलमपुरा में दिनदहाड़े बदमाशों ने एक घर का ताला तोड़कर दो लाख रुपए की संपत्ति चोरी कर ली। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली में दे दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला आलमपुरा निवासी इंदर सिंह शनिवार को अपने गांव टिकरी में फसल कटाने गया था। जबकि पत्नी ताला लगाकर इलाहाबाद गई हुई थी। तभी बदमाशों ने सुनसान देखकर इंदर के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। बाद में कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़कर 50 हजार रुपए नगद, 1.25 लाख रुपए के सोने चांदी के जेवरात व अन्य सामग्री चोरी कर ली। पड़ोसियों को भी काफी देर तक भनक नहीं लगी।
अपराह्न करीब तीन बजे मोहल्ले के कुछ लोगाें ने ताला खुला देखकर इंदर सिंह को आवाज लगाई। लेकिन अंदर से जवाब न आने पर मोहल्लेवासियों ने जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी का लॉक टूटा था। इसकी सूचना इंदर सिंह को मोबाइल पर दी गई। खेत से वापस लौटे इंदर सिंह ने बताया कि करीब दो लाख रुपए की संपत्ति चोरी की गई है। घटना की तहरीर गृहस्वामी ने कोतवाली महोबा में दे दी है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। लेकिन समाचार लिखे जाने तक घटना का खुलासा नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें