शहर के गांधी नगर मोहल्ले में डीएम बंगले के पीछे
स्थिति टीचर के मकान का ताला तोड़कर चोर दो लाख रुपये का माल उठा ले गए।
पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली महोबा में दी है।
शहर के मोहल्ला
गांधी नगर निवासी नीरज रावत पुत्र राजेंद्र कुमार रावत का मकान डीएम बंगले
के पीछे स्थित है। वे रिश्तेदारी में छतरपुर में एक शादी समारोह में शामिल
होने गए थे।
सुनसान देखकर चोरों ने घर का ताला तोड़कर बरामदे में
रखी बाइक और घर के अंदर रखे एक लाख रुपये के जेवर, कंप्यूटर और अन्य सामान
उठा ले गए। सुबह घर के दरवाजे खुले देख पड़ोसियों ने मोबाइल पर गृहस्वामी
नीरज रावत को घर के दरवाजे खुले होने और सामान बिखरे होने की सूचना दी।
सूचना
मिलने के बाद नीरज तत्काल घर पहुंचा। यहां देखा कि कंप्यूटर सिस्टम,
सिलेंडर, सोने और चांदी के जेवर गायब थे। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली
महोबा में दे दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।