फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़कर दो लाख की चोरी

Thu, 12 Feb 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के गांधी नगर मोहल्ले में डीएम बंगले के पीछे स्थिति टीचर के मकान का ताला तोड़कर चोर दो लाख रुपये का माल उठा ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली महोबा में दी है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला गांधी नगर निवासी नीरज रावत पुत्र राजेंद्र कुमार रावत का मकान डीएम बंगले के पीछे स्थित है। वे रिश्तेदारी में छतरपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे।

सुनसान देखकर चोरों ने घर का ताला तोड़कर बरामदे में रखी बाइक और घर के अंदर रखे एक लाख रुपये के जेवर, कंप्यूटर और अन्य सामान उठा ले गए। सुबह घर के दरवाजे खुले देख पड़ोसियों ने मोबाइल पर गृहस्वामी नीरज रावत को घर के दरवाजे खुले होने और सामान बिखरे होने की सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद नीरज तत्काल घर पहुंचा। यहां देखा कि कंप्यूटर सिस्टम, सिलेंडर, सोने और चांदी के जेवर गायब थे। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली महोबा में दे दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें