फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रह्मचारिणी की आराधना में डूबे रहे श्रद्घालु

Sun, 10 Apr 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन श्रद्घालुओं ने ब्रह्मचारिणी की आराधना की। सुबह से देर शाम तक मंदिरों में पूजन के लिए भक्तों की आवाजाही बनी रही। मंदिराें व घरों में देवी गीत गूंज रहे हैं।
विज्ञापन


शहर के शक्तिपीठ मां बड़ी चंद्रिका, छोटी चंद्रिका, चामुंडा देवी, चकौटा देवी, विंध्यवासिनी आदि मंदिरों में पूजा के लिए सुबह से ही भक्तों का तांता लगने लगता है। नवरात्र के दूसरे दिन शनिवार को ब्रह्मचारिणी की आराधना कर खुशहाली मांगी गई। देवी मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन भी चल रहा है। कन्या भोज भी कराया जा रहा है। शनिवार को मां बड़ी चंद्रिका मंदिर में सबसे ज्यादा भीड़ रही। गायत्री मंदिर में पांच कुंडीय हवन में आहुति के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। पंडित चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि मां दुर्गा की नौ शक्तियों का दूसरा स्वरूप ब्रह्मचारिणी का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें