शहर के गांधी नगर निवासी रवि (25) अपने साथी पीयूष (14) और अमित (16) के साथ बाइक से राठ चुंगी की तरफ जा रहा था। रास्ते में बाइक गिरने से उसमें सवार तीन लोग गिरकर घायल हो गए। बाइक सवाराें को राहगीरों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं दूसरी घटना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नैगवां के समीप घटी। थाना कबरई के ग्राम मकरबई निवासी परमलाल (25) अपने साथी मोहनलाल (55) और राजू (28) के साथ बाइक से नैगवां से लौटकर मकरबई जा रहा था। गांव से कुछ दूर निकलते ही सामने से आ रहे बाइक सवार नैगवां निवसी नरेंद्र सिंह (29) की बाइक से टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार चारों लोग गिरकर घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।