फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: खदान में मिला बीएससी के छात्र का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के कुम्हड़ौरा गांव स्थित पहाड़ की खदान में बीएससी के छात्र का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के लवकुशनगर निवासी धन्नू कुशवाहा का बेटा सुनील (21) का शव शनिवार को कुम्हड़ौरा स्थित पहाड़ की खदान में पड़ा मिला। यह देख ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। चाचा कल्ला ने बताया कि सुनील ने इस वर्ष बीएससी किया था।
विज्ञापन


सुबह 11 बजे वह घर से निकला था और शाम को सूचना मिली कि उसका शव खदान में पड़ा है। चाचा ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार पांडेय का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें