फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में सम्मिलत होंगे 22051 परीक्षार्थी

Fri, 10 Mar 2017 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
अमुवि में रेडियो जॉकी नावेद की मिमिक्री का लुत्फ उठाती छात्राएं। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद बोर्ड द्वारा संचालित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 16 मार्च से आरंभ होंगी। डीआईओएस विभाग ने इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली है। बोर्ड परीक्षा में 22051 परिक्षार्थी सम्मिलत होंगे।
विज्ञापन


जिले में बोर्ड परीक्षाएं कराने के लिए 32 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। जहां पर सुबह सात बजे से 10 बजे तक और दूसरी पाली में दो बजे से पांच बजे तक परीक्षाएं होंगी। परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए उड़नदस्ते सभी केंद्रों का निरीक्षण कर जायजा लेंगे।

हाईस्कूल में 67116 संस्थागत और 401 व्यक्तिगत छात्र परीक्षा देंगे। वहीं, 5805 संस्थागत छात्राएं और 162 व्यक्तिगत छात्राएं शामिल होंगी। इसी तरह इंटरमीडिएट परीक्षा में 4, 215 संस्थागत और 206 व्यक्तिगत छात्र शिरकत करेंगे। 8547 संस्थागत और 420 व्यक्तिगत छात्राएं शामिल होंगी।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक विधिनारायण ने बताया कि डीआरडीए के परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, डीआईओएस और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में उड़नदस्ता की चार टीमें तीन सदस्यीय गठित की गई है। जो सभी परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर नकलविहीन परीक्षाएं कराने में सहयोग करेंगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले गेट पर ही चेकिंग के बाद परिक्षर्थियों को कक्षों में प्रवेश दिया जाएगा।


बोर्ड परीक्षाएं कराने के लिए करीब 1200 टीचरों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें 600 टीचर बेसिक शिक्षा विभाग से लिए गए है। शेष 600 टीचर माध्यमिक विद्यालयों के लगाए गए है। इससे तमाम विद्यालयों में शिक्षण कार्य प्रभावित होने के आसार बढ़ गए है।


बोर्ड परीक्षा नकलविहीन और व्यवस्थित तरीके से कराने के लिए महकमे ने 15 परीक्षा केंद्रों को संवेदनसील बनाया है। इन विद्यालयों में उड़नदस्तों को विशेष नजर रखने के भी निर्देश दिए गए है। काशीप्रसाद इंटर कालेज खरेला, गोकुल प्रसाद बालिका इंटर कालेज खरेला, अखंड मुक्तानंद इंटर कालेज ग्योड़ी, रुकमणिदेवी इंटर कालेज ग्योड़ी, इंटर कालेज सूपा को संवेदनसील केंद्रों में शामिल किया गया है।


शासन के शिक्षा पर हर साल करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी जिले में साक्षरता बढ़ने के बजाए घट रही है। स्थिति यह है कि जहां एक साल में जनसंख्या बढ़ी है, वहीं छात्र छात्राओं की संख्या में कमी आई है। वर्ष 2016 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 22224 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। वहीं 2017 की बोर्ड परीक्षा में परिक्षार्थियों की संख्या घटकर  22051 रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें