फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान बदलने का काम कर रही भाजपा: बाबू सिंह

विज्ञापन
चुनावी जनसभा में बोलते जन अधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष । - फोटो : amarujala
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। जन अधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने भाजपा और बसपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि भाजपा भारतीय संविधान को बदलने का कार्य कर रही है। जिस पार्टी का संविधान पर विश्वास नही हो ऐसे लोग क्या देश चलाएंगे। जो संविधान हर मजहब धर्म को लेकर साथ चलने का अधिकार देता है ऐसे संविधान में भाजपा का विश्वास नहीं है।
विज्ञापन



राष्ट्रीय अध्यक्ष रविवार को डाकबंगला मैदान चरखारी में कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह किसान के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बसपा पर प्रहार करते हुए कहा कि बसपा आप लोगों को बांटने का काम कर रही है। बहुजन समाज पार्टी की विचार धारा में बदलाव आ चुका है। बसपा प्रमुख सिर्फ अपना फायदा देखतीं हैं। उन्होंने कहा कि सपा के बारे में बताने की जरूरत नहीं है। वह आपस में ही बटी हुई है। सपा सरकार में पांच साल में कोई विकास नहीं हुआ है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा हवा हवाई साबित हुई। कर्ज माफ न  होने से किसान आत्महत्या कर रहा है। जीएसटी से व्यापारियों की कमर टूट गई है। धंधा बंद हो गया। व्यापारी परेशान हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक धूराम चौधरी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष आफाक सरवर, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज तिवारी, अन्नूूू तिवारी, कुलदीप कुशवाहा, खेमचंद सहित तमाम वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें