फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: घर-घर पहुंचें भाजपा कार्यकर्ता, सूची में नाम जुड़वाने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। मतदाता सूची में पात्र नागरिकों के नाम शामिल कराने और त्रुटियों को दुरुस्त कराने के लिए भाजपा ने मतदाता जोड़ो अभियान की तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को जिला कार्यालय में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर संगठनात्मक बैठक हुई। इसमें 16 दिसंबर तक घर-घर संपर्क कर अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में युवा मोर्चा व महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यकर्ता ऐसे लोगों को चिह्नित करेंगे जिनके नाम किसी कारण से मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं। इसके अलावा नाम, पता और अन्य विवरणों में गलतियों को नियमानुसार ठीक कराने में भी सहयोग करेंगे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा ने की। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी इंद्रपाल पटेल व विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य जितेंद्र सिंह सेंगर रहे। इस मौके पर पूर्व सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद राजपूत, क्षेत्रीय मंत्री विनोद कुशवाहा, विधानसभा संयोजक संतोष गुप्ता, विधानसभा चरखारी संयोजक दिनेश गोस्वामी, जिला संयोजक रविंद्र महेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें