फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा : भाजपा प्रदेश मंत्री ने की स्नातक चुनाव की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। भाजपा के जिला कार्यालय में रविवार को प्रदेश मंत्री अशोक जाटव ने बूथ प्रमुखों व पदाधिकारियों के साथ बैठक कर इलाहाबाद-झांसी क्षेत्र खंड स्नातक चुनाव में प्रत्याशी डॉ. यज्ञदत्त शर्मा के चुनाव जीतने की समीक्षा की।
विज्ञापन

कहा कि स्नातक चुनाव दस जिलों को मिलाकर एक सीट के लिए होता है, जिसमें महोबा में मतदान 55 प्रतिशत से भी अधिक हुआ। जो दस जिलों में सबसे अधिक रहा। कार्यकर्ताओं ने संपर्क तो किया, लेकिन वोटरों से संवाद में कमी रही।
स्नातक चुनाव से हमें सीख लेनी चाहिए कि आगे के जिला पंचायत व विधानसभा चुनाव में और अधिक मेहनत की जरूरत है। हर कार्यकर्ता को आखिरी समय तक मतदाता को वोट डालने के लिए संपर्क करना है। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष जीतेंद्र सिंह सेंगर, संयोजक जितेंद्र बुधौलिया, मुरली मनोहर तिवारी, जयपाल सिंह, अमित शर्मा, विनोद कुशवाहा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें