क्रेंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को जिले के भाजपाई भी आगे बढ़ाने में लग गए हैं। भाजपाईयों ने शहर के रोडवेज परिसर और कबरई स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की साफ सफाई में हिस्सा लिया और संबधित विभागाध्यक्षों को नियमित साफ सफाई कराने के निर्देश दिए।
पूरे प्रदेश में योगी सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों अधिकारियों द्वारा झाडू पकड़ते ही जिला और नगर मंडल स्तर के लोग भी सफाई करने लगे है। भाजपा नगर अध्यक्ष ओम नारायण तिवारी, नरेंद्र मिश्रा, पुष्पेंद्र गुप्ता अपनी युवा टीम के साथ रोडवेज बस स्टेंड परिसर व यात्री प्रतीक्षालय में सफाई की।
सुबह सात से 10 बजे तक वहां विशेष सफाई अभियान चलाया गया। भाजपा युवा नेता नरेंद्र मिश्रा ने कहा कि अब प्रत्येक विभागाध्यक्ष को सुबह शाम साफ सफाई की मानीटरिंग करनी होगी। ऐसा न क रने पर शासन से उनकी शिकायत की जाएगी। इस दौरान संजीव अवस्थी, राहुल द्विवेदी, राजेंद्र चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
उधर, कबरई में भाजपाईयों का प्रतिनिधि मंडल सुबह 10 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य कें द्र पहुंच गया। वहां उन्होंने नियमित सफाई कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर भाजपा नेता राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष सुखलाल, अभिषेक मिश्रा, हुकुम सिंह, मयंक तिवारी, ज्ञानेश, अनुज त्रिपाठी, संदीप शुक्ला सहित तमाम भाजपाई मौजूद रहे।