फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिले के 128 सेक्टरों में किए सेवा कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। मोदी सरकार के सात वर्ष पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा ही संगठन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के 128 सेक्टरों में सेवा कार्य किए। जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों ने गांव-गांव पहुंचकर सफाई अभियान चलाया। हाथों में झाडू़ लेकर कार्यकर्ताओं ने स्वयं सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन

सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक किया। सैनिटाइजर, मास्क, काढ़ा, मेडिकल किट, अनाज आदि वितरित कर थर्मामीटर से ग्रामीणों का तापमान चेक किए। सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने सिजहरी गांव में गरीबों को निशुल्क अनाज वितरित किया। इसी तरह जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर ने लाड़पुर, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. कमलेश सक्सेना ने कुलपहाड़, जिला पंचायत सदस्य जेपी अनुरागी ने ऐंचाना, सहकारी बैंक अध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी ने भंडरा, डॉ. संतोष चौरसिया ने महोबा सहित अन्य पदाधिकारियों ने अलग-अलग गांव में सेवा कार्य किए। चरखारी संवाद के अनुसार जिला पंचायत रिवई से सदस्य जेपी अनुरागी सहित अवधेश गुप्ता, रोशन सिंह, अभिषेक पाठक, शिवशंकर तिवारी, मयंक गुप्ता, देवी सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता परथानिया, धवारी, ऐंचाना, पाठा, काकुन ग्रामों में कार्यक्रम का आयोजन किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें