फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सपा सांसद के बयान पर भड़के भाजपाई, फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
-कलक्ट्रेट में सपा के प्रदर्शन के दौरान सांसद ने प्रधानमंत्री के खिलाफ किया आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग
विज्ञापन


-भाजपाइयों में आक्रोश, आल्हा चौक में फूंका सांसद का पुतला
फोटो 11 एमएएचपी 08 परिचय-आल्हा चौक में सपा सांसद का पुतला फूंक विरोध जताते भाजपाई। संवाद
फोटो 11 एमएएचपी 09 परिचय-कलक्ट्रेट में प्रदर्शन के बाद बयान देते सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी। स्रोत: वीडियो ग्रैब
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी संसदीय सीट से सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें देश विरोधी करार दिया। बिजली, पानी और फसल बीमा घोटाले को लेकर कलक्ट्रेट में सपा के प्रदर्शन के दौरान सांसद ने अपशब्द कहे। बयानबाजी से गुस्साए भाजपाइयों ने शाम करीब साढ़े पांच बजे शहर के आल्हा चौक पर सांसद का पुतला फूंका और कड़ी कार्रवाई की मांग की।
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर सपाइयों ने स्मार्ट मीटर, बिजली, पानी संकट व फसल बीमा घोटाले को लेकर ज्ञापन सौंपा। इसके बाद सपा सांसद ने मीडिया के सामने प्रधानमंत्री को अपशब्द बोले। कहा कि ऐसा प्रधानमंत्री न अभी तक हुआ और न आने वाली सरकारों में होगा। उन्होंने कहा कि घरों में स्मार्ट मीटर लगा दिए गए। बिजली रहे या न रहे, मीटर बराबर चलता है। जिले में फसल बीमा का बड़ा घोटाला हुआ। सैकड़ों विद्यालय बंद कर दिए गए। पश्चिम बंगाल में एसआईआर के माध्यम से लाखों वोट काटे गए। उन्होंने ईवीएम बदलने का भी आरोप लगाया। कहा कि मोदी जी कहते हैं कि पेट्रोल की खपत कम करें, सोना न खरीदें जबकि विदेश की यात्रा में करोड़ों खर्च किए जा रहे हैं। दावा किया कि 2027 में सपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन

सपा सांसद के इस बयान के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा के नेतृत्व में पदाधिकारी और कार्यकर्ता आल्हा चौक में एकत्र हुए। सपा सांसद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। उधर, सपा सांसद का कहना है कि विरोधी लोग कुछ भी कर सकते हैं करने दो। हम डरने वाले नहीं है सच्चाई बोलेंगे। भाजपा वाले मुकदमा लिखाएंगे, लिख जाएगा और क्या होगा।
तनावपूर्ण माहौल, पुलिस की नजर
इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक माहौल काफी गरमा गया है। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच टकराव की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क है। भाजपा मामले को लेकर कानूनी रुख अख्तियार करने की तैयारी में है जबकि सपा सांसद अपने रुख पर अड़े हुए हैं।
सपाई बौखलाए
फोटो 11 एमएएचपी 10 परिचय-भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा। संवाद
प्रधानमंत्री का पूरा देश सम्मान करता है। पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत के बाद सांसद ही नहीं सपा के पदाधिकारी और राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बौखला गए हैं। इस तरह की बयानबाजी उनके संस्कारों को दर्शाती है। प्रधानमंत्री के खिलाफ ऐसा बयान निंदनीय है। -मोहनलाल कुशवाहा, जिलाध्यक्ष, भाजपा महोबा।
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने सपा सांसद को बताया संस्कार विहीन
फोटो 11 एमएएचपी 11 परिचय-पूर्व सांसद व भाजपा के वरिष्ठ नेता गंगाचरण राजपूत। संवाद
पूर्व सांसद व भाजपा के वरिष्ठ नेता गंगाचरण राजपूत का कहना है कि सांसद संस्कार विहीन हैं। इनके पिता दो बार विधायक रह चुके हैं। उनके बाबा अंग्रेजों के जमाने में एडवोकेट रह चुके हैं। सांसद को संसदीय परंपराओं का ज्ञान न होना, दुखद है। इनके खिलाफ कानून के दायरे में कार्रवाई होना चाहिए। प्रधानमंत्री सभी के होते हैं, किसी एक पार्टी के नहीं होते। जिन शब्दों का इस्तेमाल सांसद ने किया है, आजतक किसी ने नहीं किया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस तरह के शब्दों का भी प्रयोग नहीं किया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सांसद के खिलाफ कार्रवाई करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें