फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने नौ मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, कार्यकर्ताओं में खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/कबरई। भाजपा ने संगठनात्मक चुनाव में जिले के नौ मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की है। प्रदेश नेतृत्व से जिला निर्वाचन अधिकारी बनाए गए वीरेंद्र कुमार तिवारी ने मंडल अध्यक्षों के नाम की घोषणा की। दो मंडल अध्यक्षों के नाम बाद में आएंगे।
विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्षों की जारी सूची में जिले में अरविंद गुप्ता को चरखारी ग्रामीण, रजनीश गुप्ता को चरखारी नगर, मानवेंद्र सिंह को कुलपहाड़, सुरेंद्र राजपूत को अजनर, वीरेंद्र तिवारी को महोबकंठ, संतोष विश्वकर्मा को पनवाड़ी, हुकुम सिंह को कबरई, अभिषेक पाठक को खरेला व अनूप सोनी को श्रीनगर का मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।
कबरई मंडल अध्यक्ष के निर्वाचन के बाद मराठे स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर में भाजपाइयों को बैठक हुई। इसमें निर्वाचित अध्यक्ष हुकुम सिंह को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाईं। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष मूलचंद्र कुशवाहा, प्रभात पाठक, नरेंद्र मिश्रा, शांतनु तिवारी, अभिषेक मिश्रा, सुखलाल सिंह आदि कई भाजपाई मौजूद रहे। श्रीनगर प्रतिनिधि के अनुसार बड़े हनुमान मंदिर में अनूप सोनी दोबारा मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा कार्यकताओं ने स्वागत किया। कार्यक्रम में डा. अजय तिवारी, मनीष तिवारी, रत्नेश नायक, लक्ष्मण पटेल, अरविंद शुक्ला, नारायण दास कुशवाहा, राहुल तिवारी समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें