फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ड फ्लू: पक्षी विहार में परदेसी परिंदों पर पहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। बर्ड फ्लू का खौफ साफ दिखाई देने लगा है। किसी तरह की अनहोनी से बचने के लिए प्रशासन, वन, पशुधन, पशु चिकित्सा और वन्यजीव संरक्षण विभाग पूरी तरह मुस्तैद है। साथ ही पुरात्ताविक धरोहरों के आसपास पुरातत्व विभाग ने भी सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। सबसे अधिक चौकसी शहर के विजय सागर पक्षी विहार में देखी जा रही है। यहां सूदूर देशों से आने वाले साइबेरियन पक्षी बहुतायत संख्या में मौजूद है। इससे वन्य जीव संरक्षण विभाग ने इस समय कुछ ज्यादा ही सक्रियता बढ़ा दी है। दूरबीन से पक्षी विहार व तालाब पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

विजय सागर पक्षी विहार में इस समय चार सौ लालसर, चार सौ करुल, चार हजार मिसलनटील, पांच सौ सीकपर, 12 नकटा, 35 लोसारंग, आठ सारस, एक हजार पनडुब्बी, तीन सौ बड़े बगुले, 20 बड़ी मटमर आदि विदेशी पक्षी मौजूद हैं। देश के तमाम राज्यों में वर्ल्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद महोबा में भी अलर्ट जारी हो गया है। विजय सागर पक्षी विहार के मुख्य गेट पर पुरातत्व विभाग की तरफ से अलर्ट का नोटिस भी चस्पा किया गया है। इसमें साफ तौर पर आगाह किया गया है कि वर्ल्ड फ्लू के मद्देनजर सतर्कता जरूरी है।
तेजी से फैल रहे वर्ल्ड फ्लू को ध्यान में रखते हुए कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि स्मारक परिसर में पक्षियों के सामूहिक व असामान्य मौत की घटना की सतर्क रहें। मृत पक्षियों को न छुएं। मृत पक्षियों वाले क्षेत्र को चारों तरफ से घेरकर बंद करें। ताकि, कोई पर्यटक वहां न जा सके। मृत पक्षियों के बारे में सूचना प्रशासन को दें। ताकि, प्रशासन विशषज्ञों को भेजकर मृत पक्षियों की जांच कराकर उन्हें दफन करा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें