फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े भाई की मौत से बिना दुल्हन वापस लौटी छोटे भाई की बरात

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। कोतवाली कुलपहाड़ के लाड़पुर गांव में बड़े भाई की मौत होने की सूचना पर छोटे भाई की बरात बिना दुल्हन के लौट आई। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों के अनुसार अधिक शराब पीने के चलते बड़ा भाई बरात में नहीं गया था। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

लाड़पुर गांव निवासी सरजू राजपूत के छोटे पुत्र गंगा सिंह की शादी पठारी कदीम गांव में अर्जुन सिंह की पुत्री पुष्पा के साथ तय हुई थी। शुक्रवार की देर शाम बरात गाजे-बाजे के साथ कन्या पक्ष के दरवाजे पहुंची। जहां बरातियों का स्वागत किया गया और टीका के बाद शादी की रस्में शुरू कराई गईं। कार्यक्रम के दौरान ही दूल्हे के बड़े भाई रामकुमार (30) की मौत होने की खबर पहुंची। तो वर पक्ष ने सभी कार्यक्रम बीच में ही रोक दिए और बरात बिना दुल्हन के लौट आई।
परिजनों ने बताया कि रामकुमार की कुछ दिन से तबियत खराब चल रही थी। शराब पीने से हालत और बिगड़ गई। जिसके चलते वह छोटे भाई की बरात में नहीं गया और रात करीब दस बजे उसकी मौत हो गई। जिससे शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। घटना के बाद मृतक की पत्नी भानुमती, सात वर्षीय बेटी प्रियांशी व पांच वर्षीय पुत्र शिवम का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी रविंद्र का कहना है कि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। कारण स्पष्ट होने पर कार्रवाई की जाएगी।
युवक की संदिग्ध हालात में मौत
कुलपहाड़। कोतवाली कुलपहाड़ के लाड़पुर गांव में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। लाड़पुर गांव निवासी फूलचंद्र (44) शनिवार की सुबह घर पर था। तभी अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां उसकी मौत हो गई। परिजन घटना के कारण नहीं बता सके। तब अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटना के कारणों की जांच करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें