फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर महिला के आभूषण लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखारी (महोबा)। कोतवाली चरखारी के गौरहारी गांव में खेत से घर लौट रही महिला को बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया। पीड़िता के ससुर ने कोतवाली चरखारी में तहरीर दी है।
गौरहारी निवासी सरकारी राशन विक्रेता प्रेम नारायण की बहू संध्या खेत गई थी। शाम करीब पांच बजे वापस लौटते समय नहर के पास पल्सर सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया और तमंचा लगाकर मंगलसूत्र, कानों के बाले व चांदी की पायल उतरवा ली और फरार हो गए। महिला ने आरोपियों को पहचानने की बात भी बताई। चौकी प्रभारी विनोद सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टप्पेबाजों ने नकदी व जेवरात से भरा बैग उड़ाया
अजनर। कस्बा कुलपहाड़ निवासी राजेंद्र कुमार सोनी की बस स्टैंड अजनर में ज्वैलर्स शॉप है। शनिवार की सुबह वह 10 बजे दुकान पहुंचा और नकदी व जेवरात से भरा बैग दुकान के बाहर कुर्सी में रखकर साफ-सफाई करने लगा। तभी टप्पेबाज बैग ले गए। जब व्यापारी ने बैग गायब देखा तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने बताया कि बैग में 20 हजार की नकदी, सोने के पांच लॉकेट, दस ओम, दो सुई-धागा, तीन नाक की कील, एक किलो चांदी के आभूषण और दो मोबाइल थे। थानाध्यक्ष शिवआसरे का कहना है कि दुकानदार का बैग चोरी होने की तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें