फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: खेत जा रही वृद्धा से बाइक सवारों ने जेवर छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने खेत जा रही एक वृद्धा से चांदी के जेवर लूट लिए। धौहल बुजुर्ग गांव की भगवती उर्फ भग्गी (80) दोपहर में रोज की तरह खेत की ओर जा रही थीं।
विज्ञापन


सरीला-विहार मार्ग पर धौहल बंगरा गांव के पास रहटिया की ओर से लाल रंग की बाइक पर आए दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। उन्होंने हाथों से पांच चांदी की चूड़ियां और पैरों से दो चांदी के लच्छा जबरन छीन लिए। विरोध करने पर बदमाश धौहल गांव की ओर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही वृद्धा किसी तरह घर लौटीं और परिजनों को बताया। पीड़िता के पुत्र रामकरण शुक्ल ने बताया कि लूटे गए जेवरों की कीमत लगभग 50 हजार रुपये है। थाना प्रभारी रवि कुमार ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के जरिए बाइक सवारों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें