फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार क्रशर मुनीम की मौत

सार

घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद जांच पड़ताल करती पुलिस। - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबरई (महोबा)। कबरई बाईपास मार्ग में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार क्रशर प्लांट के मुनीम को टक्कर मार दी। दुर्घटना में मुनीम की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस दुर्घटना करने वाले ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

थाना कबरई के ग्राम बीला उत्तर निवासी बसंत दीक्षित (45) पत्थर मंडी कबरई के साहू क्रशर प्लांट में मुनीम है। गुरुवार की सुबह बसंत बाइक से क्रशर प्लांट जा रहा था। तभी कबरई बाईपास मार्ग में तेज गति से आ रहे ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। मौके पर एकत्र राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और घायल को अस्पताल पहुंचाने लगे लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पहुंच जांच की और ट्रक को कब्जे में ले लिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बाइक सवार हेलमेट नही लगाए था। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। दूसरी घटना चरखारी-महोबा मार्ग में घटी। ग्राम करहरा निवासी देवेंद्र बाइक से अपने साथी हरी के साथ महोबा आ रहा था। रास्ते में सड़क पर एकाएक आए जानवर को बचाने के चक्कर में बाइक फिसल गई। जिससे दोनों गिरकर घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें