फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba Accident: बाइक की टक्कर से रिक्शा चालक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Fri, 11 Nov 2022 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
महोबा जिले में बिलवई-महोबा मार्ग पर रिक्शा व बाइक की भिड़ंत में रिक्शा चालक की मौत हो गई। अन्य सड़क दुर्घटनाओं में मां-बेटा समेत 10 लोग घायल हुए हैं। कोतवाली क्षेत्र के बिलवई गांव निवासी संतोष (44) रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। बिलवई चुंगी के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


गंभीर हालत में परिजन संतोष को जिला अस्पताल ले गए। गुरुवार की रात उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से पत्नी मन्नू, पुत्री रेशमा, पुत्र प्रकाश, आकाश व शिवम का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बाइक चालक मौके से भाग निकला।

कस्बा चरखारी के पाठकपुरा निवासी कन्हैया (20) बाइक से मां प्रेरणा (50) के साथ किसी कार्य से बाजार जा रहा था। तभी किसी वाहन की टक्कर से मां-बेटे घायल हो गए। इसी तरह चुरारी निवासी महेश्वरी, बास पहाड़ी निवासी सेवती, बलचौर निवासी प्रेमचंद्र, भीतरकोट निवासी हिमांशु, सुकौरा निवासी आशिक, सुखवीर, मवई निवासी तुलाराम और टीकाराम अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें