फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थ्रेसर में साड़ी का पल्लू फंसने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। थाना अजनर के कैथोरा गांव में मूंगफली की मड़ाई करते समय थ्रेसर में साड़ी का पल्लू फंसने से महिला की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कैैथोरा गांव निवासी प्रान सिंह व उसकी पत्नी सरस्वत उर्फ रानी (55) फसल उठाकर थ्रेसर में डाल रही थी। तभी पट्टे में साड़ी का पल्लू फंस गया। जिससे वह थ्रेसर की चपेट में आ गई। मौके पर मौजूद थ्रेसर चालक ने तत्काल मशीन बंदकर महिला को बाहर निकाला और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों का अस्पताल परिसर में रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें