फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस घटना के विरोध में भीम आर्मी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। हाथरस की घटना को लेकर विभिन्न संगठनों का आक्रोश नहीं थम रहा है। सोमवार को भीम आर्मी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतर जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता तहसील पहुंचे। जहां राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिलाध्यक्ष आकाश के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कस्बे में जुलूस निकाला। कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारे लगाते हुए नगर के टौरिया पुरा, गल्ला मंडी, मुख्य बाजार, राजा वार्ड, बस स्टैंड, गोंदी चौराहा होते हुए तहसील पहुंचे। जहां हाथरस की घटना को लेकर चार सूत्री मांगों का ज्ञापन एसडीएम मोहम्मद उवैस को सौंपा। जिसमें पीड़िता के परिवार एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिए जाने, पीड़ित परिवार के सदस्य एक सरकारी नौकरी दिलाने, दोषियों को फांसी की सजा दिए जाने व पीड़ित परिवार को पुलिस सहायता मुहैया कराए जाने की मांग की। विरोध प्रदर्शन में मंडल उपाध्यक्ष सचिन वर्मा, अमान सिंह लोधी, आजाद, अरविंद कुमार, विनय भास्कर, भूपेंद्र आदि कार्यकर्ता शामिल रहे। विरोध प्रदर्शन के दौरान सुुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पीएसी बल के अलावा पुलिस क्षेत्राधिकारी रामप्रवेश राय के नेतृत्व में सर्किल की चारों थानों की पुलिस फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें