फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद कमरे में चल रहा था सट्टा, पुलिस ने छह का दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/चरखारी। आईपीएल मैचों में प्रत्येक चौके-छक्के पर हजारों के दांव लग रहे हैं। कोतवाली चरखारी पुलिस व एसओजी टीम ने बंद कमरे में चल रहे सट्टे के दौरान छापा मारा। जहां से छह सटोरियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से 41,500 रुपये, 12 मोबाइल, एक टीवी, सट्टा खेलने और खिलाने से संबंधित हिसाब-किताब के रजिस्टर बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एसओजी प्रभारी राहुल परमार व कोतवाली चरखारी प्रभारी उमापति मिश्र के संयुक्त नेतृत्व में गठित टीम ने कस्बा चरखारी के महावीर नगर निवासी राजेश कुमार प्रजापति के घर पर छापा मारा। जहां छह लोग आईपीएल मैच का सट्टा खिला रहे थे। पुलिस ने मौके से नकदी व रजिस्टर के अलावा एक केलकुलेटर, दो बाइकें, एक स्कॉर्पियो भी बरामद की है।
पकड़े गए आरोपियों में राजेश प्रजापति, प्रिंस सोनी, प्रांशु अग्रवाल, धर्मेंद्र राजपूत, बृजेंद्र सिंह व शेख शाहरूख शामिल हैं। जिनके खिलाफ कोतवाली में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें