फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाभार्थियों को मिले पक्की छत: प्रभारी मंत्री

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करते प्रभारी मंत्री - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। विभागीय योजनाओं की प्रभारी मंत्री ने समीक्षा की। प्रत्येक लाभार्थी को हर हाल में पक्की छत मिलनी चाहिए। लापरवाही पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री डॉ. जीएस धर्मेश ने कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। कहा कि जिले में कोई भी घर कच्चा या खपरैल युक्त नहीं दिखना चाहिए। बैठक में मजदूरों की शिकायतों की जांच न किए जाने को लेकर श्रम प्रवर्तन अधिकारी अतुल कुमार श्रीवास्तव पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत नि:शुल्क राशन का वितरित कराया जाए।
विज्ञापन

बैठक में डीएम सत्येंद्र कुमार, एसपी सुधा सिंह, सीडीओ डॉ. हरिचरन सिंह, सीएमओ डॉ. एम के सिन्हा,एडीएम नमामि गंगे जुबेर बेग, एसडीएम सदर मो. अवेश सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें