फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: अंतिम संस्कार के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 20 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। कस्बा कुलपहाड़ में महिला की मौत होने पर सोमवार की शाम चल रहे अंतिम संस्कार के दौरान धुआं उठते ही पेड़ पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। इससे 20 लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां तीन की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला सतियनपुरा निवासी अर्जुन सिंह यादव की पत्नी रामकुमारी का सोमवार की सुबह निधन हो गया। शाम को उनका अंतिम संस्कार निजी खेत पर किया गया। परिजनों ने जैसे ही मुखाग्नि दी, तभी तेज धुआं उठने से पेड़ पर लगी मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। इससे लोगों में अफरातफरी मच गई। कई लोगों ने इधर-उधर भागकर जान बचाई। मधुमक्खियों के हमले से गोविंददास रैकवार, कपूर सिंह, नीतू सिंह, अजय, गुलाब सिंह, रामपाल, मुन्ना समेत 20 लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। गोविंददास, कपूर सिंह व नीतू सिंह की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें