फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा छिपा हुनर निखार आत्मनिर्भर बनें

Mon, 10 Aug 2015 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद बैंक के सहायक महाप्रबंधक एसबी पांडेय ने कहा युवा अपने अंदर छिपा  हुनर  निखार कर आत्मनिर्भर बनें। उन्होने कहा महिलाएं व्यवसाय शुरू करें जिससे वह अपने परिवार का भरण पोषण करके लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बन सकें।
विज्ञापन



उन्होने कहा युवक, युवतियों को अधिक से अधिक स्वरोजगार से जोड़ा जाए, जिससे वह अपनी रुचि के अनुसार अपना हुनर निखार कर आत्मनिर्भर बन सके।

 
सहायक महाप्रबंधक रविवार को 21 दिवसीय महिला डे्रस डिजाइनिंग प्रशिक्षण के समापन पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा केंद्र सरकार की मंशा के अनरुूप बेरोजगार नवयुवक, नवयुवतियों को स्वरोजगार से जोड़कर रोजगार दिया जाए, जिससे देश की बेरोजगारी कम हो सके।


उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से आहवान किया वह अपने पैरों पर खड़े होकर परिवार का सहारा बने।

 
इलाहाबाद बैंक के मुख्य प्रबंधक कन्हैयालाल ने प्रशिक्षणार्थियों द्वारा सिले कपड़ों की प्रशंसा करते हुए  आश्वासन दिया बैंक से जरूरत पर ऋण दिलाया जाएगा। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक हरनारायण मिश्र ने बताया  सिले कपड़ों की खपत गांव से लेकर शहरों तक सभी जगह है।
विज्ञापन



कार्यक्रम में  प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । अंत में नेहा द्विवेदी, जबा खातून, विनीता, आशा अहिरवार, सुसीमा आदि ने गीत प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें