नरैनी क्षेत्र में नदी से निकाली जा रही अवैध रूप से बालू।
- फोटो : अमर उजाला
रात में ब्लास्टिंग को लेकर खनिज विभाग ने कड़ा रुख अपनाते हुए कबरई मंडी की पत्थर खदानों को पूरी तरह बंद करा दिया है। इससे पत्थर करोबारियों में खलबली मच गई है। रात में ब्लास्टिंग पाए जाने पर पट्टा धारकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
कबरई पत्थर मंडी के अंतर्गत एक दर्जन पहाड़ है। जहां तीन सौ से अधिक खदानों में काम चलता है। वहां खनन कार्य से जुड़े ठेकेदार अधिक उत्पादन के चक्कर में ब्लास्टिंग के निर्धारित समय दोपहर 12 बजे से दो बजे के बीच अनुपालन कर रात में भी ब्लास्टिंग करते है। इसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा की गई थी।
खनिज अधिकारी बीपी यादव, सर्वेक्षक अशोक मौर्या, मनोज यादव, राजेश कुमार के नेतृत्व में कई टीमें बनाई गई है। जिन्होंने खनन क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया और शिकायतें सही पाए जाने पर तत्काल प्रभाव में पूरे खनन क्षेत्रों को बंद करा दिया।
खनिज अधिकारी ने बताया कि सभी पट्टा धारकों को रात में ब्लास्टिंग न करने के कड़े निर्देश है। इसके बाद निर्देशों का पालन नहीं होता है। औचक निरीक्षण दौरान रात में ब्लास्टिंग होती पाई गई तो उसका पट्टा निरस्त करते हुए एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। पट्टा धारकों से स्टांप पर निर्धारित समय ब्लास्टिंग करने के शपथ पत्र मांगे जा रहे है।