फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीसी की सात और बीडीसी की 130 सीटों पर होगा मतदान

Fri, 09 Oct 2015 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। पंचायत चुनाव के प्रथम चरण की जिला प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पंचायत चुनाव में एक हजार कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है। प्रथम चरण का मतदान संपन्न कराने के लिए विकासखंड कबरई में 156 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जहां पर प्रथम चरण के लिए 189494 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

विकासखंड कबरई में जिला पंचायत सदस्य की सात और क्षेत्र पंचायत सदस्य की 130 सीटों पर शुक्रवार को  सुबह सात बजे से मतदान संपन्न कराया जाएगा। चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस फोर्स लगा दी गई है। इसके अलावा चार जोनल और 23 सेक्टर मजिस्ट्रेटों के अलावा एक हजार कार्मिकों को चुनाव संपन्न कराने के लिए लगाया गया है। संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर पुलिस कर्मचारियों के अलावा अतिरिक्त फोर्स लगाया गया है। चुनाव को देखते हुए पड़ोसी जिले मध्यप्रदेश के लोगों की आवाजाही पर रोक लगाने के लिए बैरियर लगा दिए गए हैं। गुरुवार को जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह पुलिस अधीक्षक केके गहलोत ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने अपने-अपने जोन और सेक्टरों के बूथों का निरीक्षण कर जायजा लिया। सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने चुनाव ड्यूटी में लगाए गए  कार्मिकों को ड्यूटी का पैसा वितरित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें