फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: परशुराम मंदिर से फरसा, त्रिशूल व दान पेटिका चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के पुराने प्राईवेट बस स्टैंड परिसर में स्थित भगवान परशुराम के मंदिर से बृहस्पतिवार की रात पीतल का फरसा, त्रिशूल और दानपेटिका चोरी हो गए। शुक्रवार की सुबह जब पुजारी सत्येंद्र द्विवेदी पूजा करने पहुंचे तो चोरी की घटना की जानकारी हुई। तब पुजारी ने परशुराम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज शुक्ला को मामले से अवगत कराया। ट्रस्ट के अध्यक्ष ने शहर कोतवाली में तहरीर दी है। बताया कि मंदिर से फरसा, त्रिशूल, पूजन सामग्री व दान पेटिका चोरी हो गई है। इससे भक्तों में आक्रोश है। उन्होंने मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि देर रात तक अराजकतत्वों का जमावड़ा रहता है। चोरों ने मंदिर से धार्मिक महत्व की वस्तुएं चोरी कर हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं का आहत करने का काम किया है। उधर, कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार पांडेय का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

-
हमीरपुर की नाबालिग विवाहिता ने लगाई सुरक्षा की गुहार
महोबा। जनपद हमीरपुर में बाल विवाह और प्रताड़ना का शिकार एक नाबालिग विवाहिता इलाज के बहाने महोबा पहुंची और पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई। शहर के परमानंद चौक स्थित पुलिस बूथ पहुंची नाबालिग विवाहिता ने आरोप लगाया कि उसके पिता ने रुपयों के लालच में उसकी शादी दोगुने उम्र के व्यक्ति से करा दी। उसने पति व ससुराल पक्ष पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया कि 14 वर्ष की उम्र में उसकी शादी कर दी गई। तब पुलिस ने पति और विवाहिता के पिता को कोतवाली बुलाया जहां उनसे पूछताछ की गई। कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार पांडेय का कहना है कि पति को कोतवाली बुलाया गया था। दोनों पक्षों में बातचीत के बाद सहमति बनने पर विवाहिता पति के साथ चली गई। किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं दी गई। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें