नहाते समय पैर फिसल जाने से एक महिला कुएं में गिर गई। हादसे में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव कुएं से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना श्रीनगर के ग्राम भंडरा निवासी गिरजा (56) पत्नी जवाहरलाल मंगलवार को घर के बाहर कुएं पर नहाने गई थी।
कुएं की पाट पर बैठक र जब वह नहाने लगी, तभी उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में जा गिरी। महिला के कुएं में गिरने के बाद ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। एक घंटे की मशक्कत के बाद महिला को बाहर निकाला जा सका, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।