फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली लगने से बाराती घायल, रेफर

Fri, 15 May 2015 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम सिजहरी में बारात ले जाते समय की गई हर्ष फायरिंग में निकली गोली एक बाराती के जांघ में जा धंसी। गोली लगने से बारातियों में अफरा- तफरी मच गई। बारातियों ने घायल को आनन-फानन  जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन हालत नाजुक देख उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गुरुवार की रात ग्राम सिजहरी निवासी श्याम सिंह राजपूत की बेटी की शादी थी। जनपद छतरपुर के थाना लौड़ी के  ग्राम पठा से आई बारात जनवासे में ठहरने के बाद अगवानी के लिए रवाना हुई। डीजे व फि ल्मी गीतों के धुनों में मस्त होकर बराती नाच रहे थे वहीं कुछ बाराती पीछे से हवाई फायरिंग भी कर रहे थे। इसी दौरान ग्राम पठा निवासी जीवनलाल राजपूत पुत्र भन्नू राजपूत ने अपने तमंचे से फायर किया लेकिन वह मिस हो गया। इसी बीच तमंचे से निकली गोली बारात में शामिल राममिलन (30) पुत्र तुलसीदास की जांघ में धंस गई। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। युवक  को गोली लगते ही बारात में अफरा-तफरी मच गई। आनन फानन में ग्रामीणाें ने युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी भी पक्ष ने घटना की तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें