फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: क्रिकेट में हरियाणा को हराकर बांदा की टीम बनी चैंपियन

Mon, 19 Jan 2026 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 19 एमएएचपी 15 परिचय-विजेता ट्राॅफी के साथ खुशी जताते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। पं. स्व. रामेश्वर दयाल अग्निहोत्री स्टेडियम नेहरू इंटर कॉलेज में चल रहे पनवाड़ी प्रीमियर लीग में सोमवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें बांदा की टीम ने हरियाणा को 105 रन से हराकर विजेता ट्राॅफी का कब्जा जमाया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्रीप्रकाश अनुरागी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। हरियाणा टीम के कप्तान जावेद खान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बांदा टीम के कप्तान मानिश त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने निर्धारित 16 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 248 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाणा टीम 143 रन पर ऑलआउट हो गई। इससे बांदा ने 105 रनों से जीत दर्ज की। मैच में शानदार प्रदर्शन पर बांदा के खिलाड़ी पीके सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया जबकि पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल के लिए हरियाणा टीम के कप्तान जावेद खान को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला। अंपायर की भूमिका साबू काजी व इकबाल खान ने निभाई। कमेंट्री सुनील नायक, नूर मोहम्मद और शाहरुख खान ने की। इस मौके पर अमन शर्मा, मो. इश्तियाक, दीपक दुबे, नीरज द्विवेदी, सत्येंद्र प्रताप, संतोष विश्वकर्मा, संतोष अग्निहोत्री, सागर अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें