थाना अजनर में पीस कमेटी की बैठक लेते एसडीएम विनय पाठक।
- फोटो : अमर उजाला
होली को शांति व भाईचारे के साथ मनाने के लिए शनिवार को कोतवाली चरखारी, थाना श्रीनगर, अजनर व खन्ना में पीस कमेटी की बैठक हुई। यहां कहा गया कि होली पर्व पर डीजे पर प्रतिबंध रहेगा। हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कोतवाली चरखारी परिसर में उपजिलाधिकारी मृदुल चौधरी की अध्यक्षता में बैठक हुई। कोतवाली प्रभारी बलजीत सिंह ने कहा कि त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। डीजे का प्रयोग पूरी तरह वर्जित है। उन्होंने पर्व के दौरान नगर पालिका को बिजली व पानी की व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर नवी अहमद, रामकुमार द्विवेदी, रमन गोस्वामी, नरेंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। खन्ना प्रतिनिधि के अनुसार थाना परिसर में सीओ महोबा जितेंद्र दुबे की अध्यक्षता में हुई बैठक में बिजली, पानी व सफाई का मुद्दा छाया रहा। सीओ ने सभी से मिलजुलकर पर्व मनाने की अपील की। यहां थानाध्यक्ष खन्ना सतीश चंद्र शुक्ला, शिवशंकर सिंह, पप्पू यादव, राजेंद्र वर्मा के अलावा ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
श्रीनगर प्रतिनिधि के अनुसार तहसीलदार आरके शुक्ला की अध्यक्षता में हुई बैठक में थानाध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला ने कहा कि प्रधान अपने -अपने गांवाें में सतर्कता बरतें। अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर आशीष, भगवानदास, अमित दीक्षित, प्रेमचंद्र तिवारी श्रीपत यादव आदि मौजूद रहे। अजनर प्रतिनिधि के अनुसार थाना परिसर में कुलपहाड़ सीओ विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में बैठक हुई। ग्राम प्रधानों से विधानसभा चुनाव की तरह सहयोग की अपील की गई। यहां थानाध्यक्ष उमापति मिश्रा, पूर्व ब्लाक प्रमुख बृजेंद्र द्विवेदी, रामनरेश, रामसिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।