फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: मत्स्य आखेट पर लगी रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। मछली के शिकार पर जिला प्रशासन ने रोक लगा दी है। इसको लेकर डीएम गजल भारद्वाज ने आदेश जारी किया है। इसके तहत कोई भी व्यक्ति 15 जुलाई से 30 सितंबर तक मत्स्य जीरा अथवा अंगुलिका आकार की मछली न तो पकड़ेगा और न ही बेंचेगा। इसके अलावा एक जुलाई से 31 अगस्त तक प्रजननशील मछलियों को न तो पकड़ेगा और न ही बेंचेगा। आदेश का उल्लंघन होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन

-
आज आएंगी राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष
महोबा। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति शनिवार को जनपद भ्रमण पर रहेंगी। शनिवार की सुबह वह कानपुर देहात से प्रस्थान करेंगी और 10 बजे अतिथि गृह महोबा में पिछड़े वर्ग के समाज के व्यक्तियों से भेंट करेंगी। दोपहर 12 बजे वह कलक्ट्रेट सभागार में जिले के सामाजिक व शैक्षिक दृष्टि से पिछड़े वर्ग के कल्याणार्थ आरक्षण, योजनाओं व अन्य उपायों के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगी। दोपहर 12.30 बजे कबरई स्थित बाबू छंगाप्रसाद साहू प्रेरणा स्थल में आयोजित प्रतिमा का अनावरण व जीवनी ग्रंथ विमोचन कार्यक्रम में सहभागिता करेंगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें