फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम्हौरी ने खरेला को हराकर जीता कबड्डी का फाइनल मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। कस्बे के ऐतिहासिक गोवर्धन्नाथ जू मेला परिसर में जारी दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। अंतिम दिन सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले खेले गए। फाइनल में तहसील कुलपहाड़ की बम्हौरी टीम ने खरेला पर जीत दर्ज की। समापन पर विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के अंतिम दिन पहला सेमीफाइनल मुकाबला दरियाई खुड़ा बम्हौरी व सालट टीम के बीच हुआ। इसमें बम्हौरी के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। दूसरा सेमीफाइनल खरेला व बम्होरीकलां के बीच खेला गया। इसमें खरेला ने बम्होरीकलां को हराया। कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल दरियाई खुड़ा बम्हौरी व खरेला के बीच हुआ। एक के बाद एक अंक अर्जित कर बम्हौरी ने 36 अंक हासिल किए, जबकि खरेला टीम को 20 अंक मिले।
समापन पर एसडीएम राजेश कुमार यादव व नगर पालिका चेयरमैन मूलचंद अनुरागी ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को शील्ड देकर पुरस्कृत किया। कबड्डी देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ जुटी रही। इस अवसर पर संयोजक पद्म सिंह, नरेंद्र पाठक, प्रदीप पंसारी, सतीश श्रीवास्तव समेत पालिका कर्मचारी मौजूद रहे। बांदा के फरीद बाबा भारती ने रेफरी की भूमिका निभाई, जबकि प्रदीप यादव उद्घोषक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें