फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंग दल ने मांगी प्रतिमा स्थापित करने की अनुमति

Tue, 03 May 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन सौंपते बजरंगदल कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महोबा। चार दिन पहले शहर के आल्हा चौक स्थित अंबेडकर पार्क में स्थापित डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा अराजकतत्वों ने तोड़ दी थी। प्रतिमा को प्रशासन स्थापित नहीं कर सका। सोमवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप नई प्रतिमा स्थापित करने की अनुमति मांगी। साथ ही अराजकतत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


बजरंग दल के जिला संयोजक सत्येंद्र प्रताप गुप्ता के नेतृत्व में धीरेंद्र कुमार, देवराज सिंह, प्रमोद बजरंगी, हेमंत श्रीवास, दीपक, सूरज आदि कार्यकर्ताओं ने एसडीएम सुशील प्रताप सिंह को दिए ज्ञापन में बताया कि चार दिन पहले डा. अंबेडकर की आल्हा चौक स्थित प्रतिमा को अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दी थी।

तब प्रशासन ने दो दिन के अंदर नई मूर्ति स्थापित करने का आश्वासन दिया था। लेकिन जिला प्रशासन अभी तक प्रतिमा स्थापित नहीं कर सका। ज्ञापन में कहा है कि अभी तक अराजकतत्वों के खिलाफ भी कोई कार्रवाई नहीं की और न ही उन्हें पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने कहा कि शीघ्र ही प्रतिमा स्थापित कराई जाएगी। अराजकतत्वों की गिरफ्तारी के लिए एसएचओ सत्यपाल सिंह को निर्देश दिए गए हैं।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें